देवरी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई

देवरी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई

डीजे न्यूज, देवरी,गिरिडीह : देवरी प्रखंड के मानिकबाद स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में गुरुवार को मां जगदम्बे की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा और भावुक माहौल में किया गया। मां दुर्गा को विदाई देने के लिए पूजा समिति के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। गाजे-बाजे के बीच निकली विसर्जन यात्रा में भक्तों ने नम आंखों से मां को अंतिम विदाई दी।

इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। मंदिर परिसर से प्रतिमा को स्थानीय तालाब तक ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। मां की विदाई के समय श्रद्धालु भावुक नजर आए।

विसर्जन कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी पवन बिहारी, दीपू राय, अशोक यादव, बम शंकर उपाध्याय, लालजीत राय, प्रवीण कुमार वर्मा, सिकंदर सिंह, पूर्व मुखिया अशोक यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top