हाथी के कहर से दो सगे भाइयों की मौत, बंगराकला में पसरा मातम; विधायक नागेन्द्र महतो ने परिजनों को बंधाया ढांढस

हाथी के कहर से दो सगे भाइयों की मौत, बंगराकला में पसरा मातम; विधायक नागेन्द्र महतो ने परिजनों को बंधाया ढांढस

डीजे न्यूज, बिरनी, गिरिडीह : बिरनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंगराकला निवासी बुधन महतो एवं उनके भाई महादेव महतो विगत दिनों हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना में बुधन महतो की पहले ही इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं, कल धनबाद में इलाज के क्रम में महादेव महतो ने भी दम तोड़ दिया।घटना की दुखद सूचना मिलने पर बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो पीड़ित परिवार के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस कठिन परिस्थिति में परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

विधायक नागेन्द्र महतो के प्रयास से एवं उनके निर्देश पर विभाग की ओर से मृतक के आश्रितों को तत्काल 50 हजार रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई। शेष मुआवजा 9 लाख 50 हजार रु राशि विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार दी जाएगी।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, महामंत्री सुभाष दास, महेंद्र मोदी, श्याम सुन्दर साव, उमेश साव,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top