विधायक ने ट्रांसफॉर्मर और मोटर पंप का किया उदघाटन

विधायक ने ट्रांसफॉर्मर और मोटर पंप का किया उदघाटन

तीन माह से बंद जलापूर्ति योजना फिर से शुरू

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
बुदौरा श्रमिक कॉलोनी और आसपास के इलाकों में पिछले तीन महीनों से गहराया पेयजल संकट आखिरकार दूर हो गया। गुरुवार को विधायक शत्रुघ्न महतो ने 750 केवीए के ट्रांसफार्मर और 150 एचपी के मोटर का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया।
कॉलोनी में जलापूर्ति के लिए पहले 500 केवीए का ट्रांसफार्मर और 120 एचपी का मोटर लगा हुआ था। लेकिन तकनीकी खराबी के चलते बीते तीन माह से जलापूर्ति ठप थी। पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ रहा था। नई उच्च क्षमता वाली मोटर और ट्रांसफार्मर के चालू होने से अब निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।
​मौके पर समाजसेवी जयप्रकाश यादव, मुखिया प्रतिनिधि दिलीप विश्वकर्मा, कमलेश ओझा, राजकुमार यादव, सुरेंद्र यादव समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top