महिला किसानों ने दिखाई प्रतिभा, स्वनिर्मित उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी

महिला किसानों ने दिखाई प्रतिभा, स्वनिर्मित उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी

बलियापुर: कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर में गुरुवार को राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से 135 से भी अधिक महिला किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर महिला किसानों द्वारा निर्मित एवं उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें मशरूम से बने बिस्किट, रसगुल्ले, बड़ी एवं निमकी , मिलेट से बने बिस्कुट, निमकी एवं दालमोट, विभिन्न प्रकार के अचार, हैंडबैग, छोटे छोटे लेडीज पर्स तथा बालों में लगाने वाली क्लिप एवं अन्य सजावटी उत्पाद प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर सीएमआरआई से आई विशेषज्ञ नम्रता सिंह ने महिला किसानों को मोरिंगा बिस्कुट, मिलेट केक एवं कुकिंज जैसे पौष्टिक खाद्य उत्पादों के निर्माण तथा उनके मूल्य संवर्धन की जानकारियां दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार ने कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिला किसानों की भूमिका पर विस्तार ढंग से प्रकाश डाला। मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर आदर्श कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर नंदन कुमारी, डॉ नवीन कुमार, जिला परिषद सदस्य उषा महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top