श्रीरूपा आचार्य बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
बलियापुर: प्रजन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर की छात्रा श्रीरूपा आचार्य ने यूनिवर्सिटी टॉपर (गोल्ड मेडलिस्ट) का खिताब हासिल किया है।
वह बीबीएमकेयू के अर्थशास्त्र विभाग में सत्र 2025-27 की छात्रा है। छात्रा की इस उपलब्धि पर गुरुवार को कॉलेज प्रांगण में समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। कॉलेज सचिव भाजपा नेत्री तारा देवी ने छात्रा श्रीरूपा आचार्य को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हासिल कर कॉलेज के साथ क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। छात्रा श्रीरूपा कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई । मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, राम सरोज यादव, प्राचार्य डॉ सजल बनर्जी के अलावा प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।