लोगों को दी गई कानूनी जानकारी
बलियापुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) का चलंत लोक अदालत गुरुवार को बेलगड़िया पहुंचा। यहां आयोजित शिविर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम लोगों में कानून के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरित की गई। मौके पर डालसा के मयंक तुषार टोपनो, हेमराज चौहान, डिपेंटी कुमारी गुप्ता, आनंद चक्रवर्ती, मुस्कान चोपड़ा, अचिंतो चटर्जी, प्रदीप कुमार, प्रत्यूष घोषाल, मुखिया शांति देवी, सीमा देवी आदि थे।