डांडिया की धुन पर झूमे विद्यार्थी और शिक्षक, आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय में छाई नवरात्रि की उमंग

डांडिया की धुन पर झूमे विद्यार्थी और शिक्षक, आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय में छाई नवरात्रि की उमंग

डीजे न्यूज, तिसरा,धनबाद : नवरात्रि के पावन अवसर पर आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय, गोलकडीह, झरिया में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर डांडिया नृत्य का आयोजन किया। पारंपरिक नृत्य और संगीत के बीच सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मां दुर्गा की आराधना के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने डांडिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। आयोजन ने विद्यालय के वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर प्राचार्य उमेश कुमार रवानी ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद सभी पर बना रहे और सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।

उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय परंपराओं और संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ आपसी सहयोग और एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में शिक्षक केशव कुमार तिवारी, मनोज कुमार सिंह, सुलेखा कुमारी, पंकज कुमार रवानी, इंदु सिंह, वंदना कुमारी, नेहा, राखी, आदित्य मंडल, पप्पू गुप्ता, अरविंद पांडेय, अर्जुन रवानी, सुनील रवानी, अमित कुमार सिंह और सपन चटर्जी सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top