गिरिडीह उपचुनाव से पहले भाजपा ने तेज की संगठनात्मक तैयारी, नए पदाधिकारियों को मिला सम्मान
सुरेश साव के आवासीय कार्यालय में चार मंडलों के पदाधिकारियों का अभिनंदन, नेताओं ने बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत करने पर दिया जोर
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव की संभावनाओं के बीच भाजपा ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने पर जोर देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के शास्त्री नगर स्थित आवासीय कार्यालय में गिरिडीह नगर, पचंबा, पूर्वी भाग और मध्य भाग मंडल के नवमनोनीत पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। जनसंघ काल के नेता संत कुमार लल्लू और पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह में सुरेश साव ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाना और भाजपा की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर समर्पित भाव से काम करना होगा।
### कार्यकर्ताओं का सम्मान ही भाजपा की ताकत
पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने और आगामी उपचुनाव के मद्देनजर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
पूर्व मेयर सुनील पासवान और पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के कारण ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और उन्हें सम्मान देना संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक है।
### बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
सम्मान समारोह में सुरेश साव, संत कुमार लल्लू, जयप्रकाश वर्मा, विनय सिंह, प्रकाश सेठ, सुनील पासवान, विनिता कुमारी, महादेव दुबे, अजय रंजन, सुभाष सिन्हा, कामेश्वर पासवान, संगीता सेठ, देवराज, नवीन सिन्हा, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा, सिंकू, सदानंद राम, दीपक पंडित, सुनीत सिंह, सदानंद वर्मा, अनूप सिन्हा, राजेश जायसवाल, मनोज मौर्या, मनोज संघई, संजीत सिंह पप्पू, मानिलाल साव, सुमन सिन्हा, इनोद साव, टिंकू सिन्हा, सोनू चौरसिया, अनिल सिंह, गुड़िया देवी, लक्ष्मी साव, रीना शर्मा, नीलू सिन्हा, अमित आर्या, आदित्य यादव, दीपक उजाला, अमरदीप शर्मा, उत्तम पांडेय, अजय पाठक, संजय साहू, अविनाश केशरी, सुनील साव, पवन कंधावे, समीर दीप, कार्तिक डंगाइच, अमर सिन्हा, पंचानंद वर्मा, दिलीप मलिक, सीताराम वर्मा, मनोज जोशी, गोकुल राम, धनंजय मंडल, फागु दास, प्रदीप राणा, संदीप शर्मा, कामदेव दास, शंकर महतो, रामबाबू साव, अखिलेश वर्मा, प्रेमा तिवारी, रीना मंडल, बंदना और किरण पांडेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।