अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने मेयर संजीव से की शिष्टाचार भेंट

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने मेयर संजीव से की शिष्टाचार भेंट

दुर्गासप्तशती भेंट कर नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

डीजे न्यूज, धनबाद: अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने मेयर संजीव सिंह से गुरुवार को शिष्टाचार भेंट की। नवरात्रि के पावन अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने मेयर को दुर्गासप्तशती की प्रति एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समाज के झारखंड अभिभावक श्रीराम पाण्डेय, प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सुरेश चंद्र तिवारी, धनबाद जिला अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, सरोज शुक्ला, नयन कुमार चौबे, डीके उपाध्याय, राजकुमार पाठक, शशि पाण्डेय, बच्चा द्विवेदी एवं युधिष्ठिर पाण्डेय सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top