गांडेय में सड़क पर गिरी बाइक, युवक गंभीर

गांडेय में सड़क पर गिरी बाइक, युवक गंभीर

गांडेय मिडिल स्कूल के पास हुआ हादसा, स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया घायल 

डीजे न्यूज, गांडेय (गिरिडीह) : गांडेय मिडिल स्कूल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाने से दासडीह निवासी नरेश साव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और गांडेय थाना पुलिस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), गांडेय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

नरेश साव बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गांडेय मिडिल स्कूल के पास अचानक बाइक से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने मदद की। गांडेय थाना के पुलिस वाहन से घायल को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। इस दौरान रुद्रा संकेत कुमार भी पुलिस वाहन में घायल के साथ अस्पताल पहुंचे और उनके त्वरित उपचार की व्यवस्था कराई।

हादसे की जानकारी मिलने पर गांडेय प्रमुख अभिषेक कुमार, अभिषेक पाठक और श्याम पाठक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल के प्राथमिक उपचार और आगे की चिकित्सा व्यवस्था में सहयोग किया। चिकित्सकों ने नरेश साव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top