बलियापुर की खबरें:-
चंदनकियारी की टीम बनी विजेता
बलियापुर:
जय बजरंगबली क्लब सुरूंगा की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न हो गया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मोटू-छोटू क्लब चंदनकियारी की टीम ने बॉयज स्पोर्टिंग क्लब कांड्रा की को 1-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, जिप सदस्य श्वेता कुमारी ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान किया। मौके पर विजय रजक, रमाशंकर रजक, मिहिर महतो, वासुदेव महतो, आनंद महतो, आयोजन समिति के रोहित महतो, सचिन रजक, राहुल रजक, विवेक महतो, विशाल देव, अमित रजक आदि थे।
—————————————————
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर
बलियापुर: डांगेपाड़ा न्यू कॉलोनी में बुधवार को प्रगतिशील महिला समिति की बैठक उप प्रमुख आशा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महिला सशक्तिकरण तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य करने पर जोर गया। वहीं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में मीरा देवी, रेखा देवी, द्रोपदी देवी, सुलोचना देवी, बिंदा देवी, पूनम देवी, पार्वती देवी, अनीता देवी, सीमा देवी, लीला देवी, रूकमणि देवी, बिंदिया देवी आदि थी।
—————————————————–
संस्था ने उपलब्ध कराया राशन
बलियापुर: हरिओम सेवा संस्था की ओर से बुधवार को एक अत्यंत गरीब व्यक्ति को सुखा राशन उपलब्ध करवाया गया। मौके पर संस्था के विनोद सिंह, शीतल दत्त, प्रियांशु पाल, प्रभास पाल, सूर्यगोपाल भट्टाचार्य आदि थे।
————————————————–
पूर्व सांसद से मिलीं भाजपा नेत्री, राज्यपाल बनने पर दी शुभकामनाएं
बलियापुर: पलामू के पूर्व सांसद बृजमोहन राम को ओड़ीसा के राज्यपाल बनाए जाने की घोषणा से भाजपाइयों में खुशी की लहर है। बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी ने रांची के मोराबादी स्थित पूर्व सांसद के आवास पर मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। मौके पर युवा नेता शत्रुघ्न महतो थे।