दत्तोपंत ठेंगडी़ की मनाई गई पुण्यतिथि, पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

दत्तोपंत ठेंगडी़ की मनाई गई पुण्यतिथि, पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

डीजे न्यूज, धनबाद: धकोकसं के तत्वावधान में बीसीसीएल के विभिन्न कोलियरी में बुधवार को
भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगडी़ की 22वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यालय विश्वकर्मा भवन में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ के धर्मजीत चैधरी, नवनीत कुमार सिंह, ओम कुमार सिंह, रमेश कुमार चौबे, सीवी प्रसाद, अनील कुमार, विपीन कुमार, कृष्णा कुमार राय, दिलीप कुमार महतो, मनोज साव आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

पाकेरबेडा फुटबॉल ग्राउंड में सामाजिक समरसता के रूप में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि दंतोंपंथ ठेगड़ी ने जिस उद्देश्य से मजदूर क्षेत्र में कार्य प्रारंभ किया उस उद्देश्य की प्राप्ति की ओर हमें आगे बढ़ना है।  इसके लिए सभी क्षेत्रों में मजदूर संगठन को ताकतवर बनाना होगा। वे हमेशा अखण्ड सावधान रहने का बात किया करते थे। यदि मजदूर संगठन कमजोर हुआ तो सरकार अपनी मनमानी से बाज नही आयेगी।
सभी ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मौके पर संघ के महामंत्री उमेश कुमार सिंह, अध्यक्ष  मुरारी ताॅंती, जिला मंत्री धर्मजीत चौधरी, के.के.सिंह, बोकारो जिला अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, मंत्री अवधेश रॉय, धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की ओर से शुशील कुमार सिंह, एस.के.मिश्रा, भौंमिक महतो, राजलाल यादव, अमरेश चौधरी, राजेश मंडल, राजू कुमार,रामाशीष राम, गुण बहादुर, बी एन झा, नंदू राम, दिप्तो कुमार, विक्की कुमार, शिवलाल किस्कू, देबू टुडू आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top