गरंग मंगलाडीह में लगा 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर

गरंग मंगलाडीह में लगा 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर

डीजे न्यूज, देवरी (गिरिडीह) : देवरी प्रखंड की भेलवाघाटी पंचायत अंतर्गत गरंग मंगलाडीह गांव के ग्रामीणों को आखिरकार तीन महीने बाद बिजली संकट से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से खराब पड़े 25 केवी के ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। सोमवार को स्थानीय मुखिया विकास कुमार ने फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया।

इस मौके पर मुखिया विकास कुमार ने बताया कि गांव में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले तीन महीने से खराब था। इसके कारण ग्रामीणों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा था। ग्रामीण लगातार ट्रांसफार्मर बदलने की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को पूरा करते हुए अब अधिक क्षमता वाला 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाया गया है। इससे ग्रामीणों को बिजली की समस्या से राहत मिलेगी।

नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब बिजली आपूर्ति बेहतर होगी और रोजमर्रा के कार्यों में हो रही परेशानियां कम होंगी।

मौके पर वार्ड सदस्य जेम्स किस्कू, रमन हेम्ब्रम, मेघु रविदास, कुंजल रविदास, कैला रविदास, मुरारी हाजरा, सुकरा हेम्ब्रम, बिसना हेम्ब्रम, अनीता किस्कू, पिंकी देवी, चंद्रवतिया देवी, बड़की हांस्दा, शांति मुर्मू, मनी सोरेन, बबीता देवी, लखन रविदास, सीमौन हेम्ब्रम, चारो बास्के, सोलेन हेम्ब्रम सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top