शिक्षक संघ ने डीईओ और डीएसई से की वार्ता

शिक्षक संघ ने डीईओ और डीएसई से की वार्ता

गंभीर बीमारी से ग्रसित शिक्षकों को एसआइआर कार्य से मुक्त करने की रखी मांग

डीजे न्यूज, धनबाद: शिक्षकों से जुड़े समस्याओं को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के साथ वार्ता की। वार्ता में एसआइआर कार्य के दौरान शिक्षक दिनेश राम की हुई मौत के मामले को उठाते हुए मुआवजा भुगतान करने की मांग की गई l साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त शिक्षकों को एसआइआर कार्य से मुक्त करने, ग्रीष्मांवकाश अवधि में जनगणना कार्य करने वाले शिक्षक/ शिक्षिकाओं को क्षतिपूर्ति देने की दिशा में पहल करने की मांग रखी गई। संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने पहले की तरह ही मासिक गुरुगोष्ठी कतरास शैक्षिक अंचल में आयोजित करने की माँग करते हुए कहा कि गुरुगोष्ठी बाघमारा बीआरसी में होने से शिक्षकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि ससमय वेतन भुगतान नहीं होने से शिक्षकों में नाराजगी है। अधिकारियों ने मांगों पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया‌। वार्ता में संघ के महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह ,पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, नीरज मिश्रा, मृत्युंजय कुमार, राजू साव, राजेश चंद्र पाल, राकेश कुमार मुरली, सुनील राय, संदीप मंडल, मदन मोहन महतो, संतोष कुमार, मनिंद्र सिन्हा, सरोज कुमार,,राजकुमार ठाकुर, मृत्युंजय, विजय कुमार, रमाकांत सिंह, विद्यासागर, लल्लू ताती, वीरेंद्र मिश्री, पंकज यादव, चंद्र किशोर शर्मा, मदन नायक, श्रवण महतो,चन्दन मोदक, हरिशंकर चौधरी, जावेद इकबाल, मोतीलाल महतो, चेतलाल महतो आदि थे l

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top