SIR में जान गंवाने वाले शिक्षक दिनेश राम के परिजनों को मुआवजा दो, DEO कार्यालय पर गरजा शिक्षक संघ

SIR में जान गंवाने वाले शिक्षक दिनेश राम के परिजनों को मुआवजा दो, DEO कार्यालय पर गरजा शिक्षक संघ

DEO से वार्ता में शिक्षकों ने रखीं 5 सूत्री मांगें- लाबीमार शिक्षकों को SIR से मुक्त करो, जनगणना का मिले क्षतिपूर्ति

डीजे न्यूज, धनबाद : शनिवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार भगत, महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह व पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में जिले के सभी प्रखंडों से आए शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक से मुलाकात कर SIR के दौरान मृत्यु होने वाले शिक्षक दिनेश राम के मुआवजा भुगतान करने की मांग की।

SIR में प्रतिनियुक्त गंभीर बीमारी से ग्रस्त शिक्षकों की मुक्ति की मांग की गई एवं ग्रीष्मावकाश अवधि में जनगणना कार्य करने वाले शिक्षक/शिक्षिकाओं को क्षतिपूर्ति पर पहल करने का अनुरोध किया गया।

मासिक गुरुगोष्ठी पूर्व की भांति कतरास शैक्षिक अंचल में आयोजित करने की मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया। सितंबर एवं अक्टूबर का गुरुगोष्ठी बाघमारा BRC में होने से शिक्षकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ससमय वेतन भुगतान नहीं होने से शिक्षकों में नाराजगी है। सभी मांगों को लेकर सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई।

इस अवसर पर नीरज मिश्रा, मृत्युंजय कुमार, राजू साव, राजेश चंद्र पाल, राकेश कुमार मुरली, सुनील राय, संदीप मंडल, मदन मोहन महतो, संतोष कुमार, मनिंद्र सिन्हा, सरोज कुमार, राजकुमार ठाकुर, मृत्युंजय, विजय कुमार, रमाकांत सिंह, विद्यासागर, लल्लू ताती, वीरेंद्र मिश्री, पंकज यादव, चंद्र किशोर शर्मा, मदन नायक, श्रवण महतो, चन्दन मोदक, हरिशंकर चौधरी, जावेद इकबाल, मोतीलाल महतो, चेतलाल महतो आदि सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top