डीआरएम कार्यालय में रेल ट्रैक सुरक्षा पर सेमिनार आयोजित
डीजे न्यूज, धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में रेलवे ट्रैक सुरक्षा एवं रखरखाव सुरक्षा से सम्बंधित विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
अध्यक्षता डीआरएम अखिलेश मिश्र ने की। सेमिनार में ट्रैक अनुरक्षण, आगामी शीतकालीन मौसम में बरती जाने वाली सावधानियों, अल्ट्रासोनिक फ्लॉ डिटेक्शन, ट्रैक मशीनों के प्रभावी उपयोग, ट्रैक रिकॉर्डिंग कार, गेज एवं क्रॉस-लेवल की जांच, सुरक्षा संबंधी कार्यों एवं निरीक्षण तथा ट्रैक और यार्ड एक्शन प्लान पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान फील्ड इकाइयों के अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को नवीनतम परिपत्रों, सुरक्षा दिशा-निर्देशों, नए सुरक्षा मानकों तथा ऑनलाइन अनुप्रयोगों के उपयोग के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया एवं उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा करते हुए बेहतर ट्रैक रखरखाव के लिए आवश्यक संसाधनों एवं सहयोग की समीक्षा की गई। साथ ही, मंडल में उपलब्ध नए उपकरणों एवं ट्रैक मशीनों का अधिकतम प्रभावी उपयोग कर अनुरक्षण कार्यों की गुणवत्ता और उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। आगामी शीतकालीन मौसम को देखते हुए सभी संबंधित इकाइयों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने, सतर्कता बरतने तथा सुरक्षित कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। धनबाद मंडल सुरक्षित रेल परिचालन एवं बेहतर ट्रैक अनुरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।