दीक्षांत समारोह में शामिल होने धनबाद पहुंचे राज्यपाल, जिला प्रशासन ने किया स्वागत

दीक्षांत समारोह में शामिल होने धनबाद पहुंचे राज्यपाल, जिला प्रशासन ने किया स्वागत

एयरपोर्ट पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर

सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के किए पुख्ता इंतजाम

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड के राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार शुक्रवार को बरवाअड्डा हवाईअड्डा पहुंचे। हवाईअड्डा पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, पुलिस महानिरीक्षक (कोयला प्रक्षेत्र बोकारो) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर  राज्यपाल का स्वागत किया।

तत्पश्चात जिला प्रशासन की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद वे सड़क मार्ग से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (बीबीएमकेयू) में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। बरवाअड्डा हवाईअड्डा से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी परिसर तक, पूरे रूट और कार्यक्रम स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा चक्र तैयार किया गया था। पूरे मार्ग पर चाक-चौबंद रूट लाइनिंग, ट्रैफिक पुलिस एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी।

जबकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से एंटी-सबोटाज चेकिंग, स्नीफर डॉग दस्ता, डीएफएमडी, एचएचएमडी एवं बैगेज स्कैनर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड पर आकस्मिक चिकित्सा हेतु विशेष मेडिकल टीम, एम्बुलेंस तथा अग्निशमन दस्ता भी तैनात रहा। संपूर्ण सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) अरविन्द कुमार ओझा तथा ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब रहे।

राज्यपाल के आगमन पर बरवाअड्डा हवाईअड्डा पर उपायुक्त आदित्य रंजन, पुलिस महानिरीक्षक (कोयला प्रक्षेत्र बोकारो) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, एनडीसी दीपक कुमार दुबे सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top