बलियापुर की खबरें:-
रंगोली में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बलियापुर: पहाड़पुर आंगनबाड़ी केंद्र एवं शिशु विद्या मंदिर बलियापुर में गुरुवार को बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में काफी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। भाजपा नेत्री तारा देवी एवं भाजपा के पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने कार्यक्रम की काफी सराहना किया। मौके पर मुखिया दिलीप कुमार महतो, दिवाकर महतो, आशीष मुखर्जी, विद्युत चक्रवर्ती, स्वप्न बनर्जी, दिपक गोप, रामानुज प्रसाद आदि थे।
————————————————–
सामाजिक कार्यकर्ता का निधन
बलियापुर: दूधिया पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता 70 वर्षीय बैयरू मल्लिक का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार पाकर प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, सिराजुल अंसारी, अकबर अंसारी आदि उनके आवास पर पहुंचे। परिजनों से मिलकर घटना पर शोक संवेदना प्रकट किया।
—————————————————-
दुर्गोत्सव के सफल संचालन के लिए कमेटी गठित
बलियापुर: सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी सालपतरा की बैठक गुरुवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने के लिए पुरुष एवं महिलाओं की दो अलग-अलग संचालन समिति गठित की गई। पुरुष कमेटी में मुखिया उत्तम चौबे को अध्यक्ष एवं महिलाओं के लिए गठित कमेटी में चंदन चौबे को अध्यक्ष बनाया गया। दोनों कमेटी पूजा एवं मेला कार्यक्रम के संचालन जिम्मेवारी संभालेंगे। बैठक में सपन चौबे, बादल चौबे, विनोद मंडल, तरुण कुंभकार, ममता मंडल, छवि चौबे, सुनीता बाउरी, सरस्वती कुमारी, चंपा कुमारी आदि मौजूद थे। बैठक में भक्ति जागरण आयोजित करने पर भी विचार किया गया।
—————————————————
विद्यालय संचालन समिति के लिए दो नाम का प्रस्ताव
बलियापुर: प्रस्तावित उच्च विद्यालय बाघमारा परिसर में गुरुवार को ग्रामीणों की आमसभा विधायक प्रतिनिधि दिलीप कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विद्यालय संचालन हेतु जमीनदाता दीपक कुमार महतो को विद्यालय संचालन समिति का सचिव तथा सपन कुमार महतो को शिक्षाविद के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में पूर्व मुखिया संजीत गोराई, प्रधान शिक्षक गणेश गोराई, संतोष कुमार महतो, श्यामा चालक, मनोज कुमार महतो, शांति राम महतो, साधन गोराई, विक्रम गोप, उत्तम कुमार दे, कीर्ति भूषण देव, दिनेश कुमार महतो, सुखलाल हांसदा आदि थे।
—————————————————
रखितपुर रेल अंडरपास में पानी निकासी का काम शुरू
बलियापुर: प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी के पहल पर झरिया रोड पर रखितपुर अंडर रेल अंडरपास में जमा पानी की निकासी का कार्य गुरुवार से शुरू हो गया है। मालूम हो कि प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीआरएम से मिलकर अंडर पास में पानी जमा होने तथा इससे वाहन चालकों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया था। इस दौरान प्रखंड प्रमुख ने डीआरएम से सुरुंगा रेल लाइन की दोहरीकरण कार्य के कारण लोगों की आवागमन की समस्याओं से ही अवगत कराया था। विधायक प्रतिनिधि विजय रजक ने रेल जलनिकासी कार्य का जायजा लेने रखितपुर फाटक के पास पहुंचे।
————————————————-
सीएम की मां के निधन पर विधायक ने जताया शोक
बलियापुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर विधायक चंद्रदेव महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन का समाचार पाकर उन्होंने कहा कि इस समाचार से वे काफी दुखी है। शोक व्यक्त करने वालों में झामुमो नेता जग्गू महतो, हैदर अली अंसारी, निर्मल रजवार, पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, नरेश हेंब्रम, राजेंद्र किस्कू, नुनूलाल हेंब्रम, राजेंद्र हेंब्रम, अब्दुल कादिर, विकास दास, चंडी चरण देव, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद आमिर आदि शामिल है।