दशहरा पर हुड़दंग रोकने की तैयारी, गावां में 750 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद

दशहरा पर हुड़दंग रोकने की तैयारी, गावां में 750 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद

डीजे न्यूज, गिरिडीह : दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने गावां थाना के सहयोग से बरमसिया पिकेट क्षेत्र में छापेमारी कर 750 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की।

छापेमारी के दौरान बरामद शराब को नियमानुसार जब्त कर लिया गया। मामले में उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। वहीं, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

उपायुक्त ने उत्पाद विभाग को पर्व-त्योहारों के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार छापेमारी करने का निर्देश दिया है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि दशहरा सहित आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top