ग्रामीण एसपी पहुंचे कतरास, दुर्गोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

ग्रामीण एसपी पहुंचे कतरास, दुर्गोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

​डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
आगामी शारदीय नवरात्रि और दुर्गोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित तथा सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब गुरुवार को कतरास पहुंचे। उन्होंने कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के साथ प्रमुख पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने रेलवे इंस्टीट्यूट, रानी बाजार तथा जीएनएम हाई स्कूल मैदान स्थित पूजा स्थलों का जायजा लिया और तैयारियों की समीक्षा की।
​निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, आपातकालीन निकास और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर विस्तृत जानकारी हासिल की।
​अधिकारियों ने सुरक्षा और यातायात को लेकर समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया ताकि दर्शनार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो। इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज सिन्हा, सचिव अमन जायसवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार, शंकर जायसवाल, मुकेश भट्ट, सोनू शर्मा, कुलदीप सिंह, पप्पू रजक, अशोक शर्मा, दिलीप टर्वे, सुनील यादव, रखोहरि पटवा, चंदन नंदन, राहुल रजक, शैलेंद्र सिन्हा, अंकित जायसवाल, गणेश मोदक, प्रीतम रवानी, संजीत जायसवाल, कौशल ठाकुर, रोनित मोदक आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top