जागृत मंदिर में शारदीय नवरात्र की भव्य तैयारी, नौ दिनों तक होंगे विशेष आयोजन

जागृत मंदिर में शारदीय नवरात्र की भव्य तैयारी, नौ दिनों तक होंगे विशेष आयोजन

डीजे न्यूज, धनबाद: चिरागोड़ा स्थित जागृत मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिलेगा। मंदिर को आकर्षक विद्युत रोशनी के साथ-साथ रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है।
समिति के सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि नवरात्र के दौरान प्रतिदिन मां को विशेष वस्त्र धारण कराने के साथ आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। नौ दिनों तक तीनों पहर मां को अलग-अलग विशेष भोग अर्पित किए जाएंगे। मंदिर परिसर में प्रतिदिन कन्याओं द्वारा डांडिया नृत्य का आयोजन भी किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
उन्होंने बताया कि सप्तमी से नवमी तक लगातार तीन दिनों तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भक्ति गीतों और भजनों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहेगा। नवरात्र को लेकर समिति के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top