असंगठित मजदूर मोर्चा का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन संपन्न

असंगठित मजदूर मोर्चा का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन संपन्न

रैयत विस्थापितों को रोजगार की गारंटी देना होगा : पवन महतो

डीजे न्यूज, बोकारो:  असंगठित मजदूर मोर्चा का चंद्रपुरा प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सीटू कार्यालय दुग्दा में सुंदर केवट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन भीम रजक ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि असंगठित मजदूर मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह धनबाद जिला सचिव पवन महतो उपस्थित थे l सम्मेलन को संबोधित करते हुए पवन महतो ने कहा कि दुग्दा में आने वाले दिनों में जिंदल कंपनी अपना कार्य प्रारंभ करने जा रहा है उक्त कंपनी में स्थानीय रैयत – विस्थापितों को रोजगार की गारेंटी के साथ- साथ अन्य मौलिक अधिकार देना होगा, तभी कंपनी सुचारु रूप से चल पाएगा l क्षेत्र में डीवीसी कंपनी का कार्य कई वर्षों से चल रहा है लेकिन आज भी रैयत – विस्थापितो को न्याय नहीं मिल पाया हैं l चंद्रपुरा प्रखंड में 23 पंचायत है। सभी पंचायतो में असंगठित मजदूर मोर्चा का गठन कर दबे – कुचले वर्गो की लड़ाई जोरदार तरीके से लड़ना होगा l असंगठित मजदूर मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष संतोष मुर्मू ने कहा कि हर आंदोलन में युवाओं की भूमिका काफी संघर्षपूर्ण रहा है l प्रखंड कमेटी एवं दुग्दा शाखा कमेटी में क्रांतिकारी युवा आगे आने से असंगठित मजदूर मोर्चा काफी सशक्त होगा l
सम्मेलन के बाद चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष देवीलाल रविदास, कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद सरफुद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष खेमनारायण महतो, सचिव सुंदर केवट,सह सचिव अजय कुमार केवट, कोषाध्यक्ष वकील अंसारी को बनाया गया।  साथ ही दुग्दा शाखा कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष बुधन महतो सचिव राहुल कुमार केवट को बनाया गया l
बैठक में गंगाधर सिंह, टिंकू केवट,विनोद केवट, संतोष सिंह, रोशन कुमार,भोला कुमार, अमर सिंह,शिवम दास, सीटू कुमार यादव, मोहन सोरेन आदि लोग उपस्थित थे l

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top