रक्तदान शिविर में 34 यूनिट रक्त संग्रह, विद्यार्थियों व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रक्तदान शिविर में 34 यूनिट रक्त संग्रह, विद्यार्थियों व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट एवं खंडोली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (KIT) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को संस्थान परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन एवं संस्थान के प्राचार्य सह जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने किया।

संस्थान के चेयरमैन अरविंद कुमार ने भी शिविर में उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं लायंस क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 34 यूनिट रक्त स्वेच्छा से दान किया।

मौके पर राहुल बर्मन ने कहा कि रक्तदान महादान है। दान किया गया रक्त जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं समेत समाज के सभी वर्गों से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

प्राचार्य सह जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों का रक्तदान के लिए आगे आना सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का बेहतर उदाहरण है। ऐसे आयोजन युवाओं में सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

शिविर के सफल आयोजन में लायन राहुल बर्मन, कोषाध्यक्ष लायन मसरूर सिद्दीकी, लायन रवि राज, लायन अवनीश अंशु, लायन सतरूधन सिंह, लायन राहुल कुमार, लायन सुदीप गुप्ता समेत क्लब सदस्यों एवं रेड क्रॉस सोसाइटी की मेडिकल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन के अंत में सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top