‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के नारे से गूंजा धनबाद,  इंडिया गठबंधन ने निकाला विरोध मार्च

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के नारे से गूंजा धनबाद,  इंडिया गठबंधन ने निकाला विरोध मार्च

डीजे न्यूज, धनबाद:  इंडिया गठबंधन ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के नारे के साथ बुधवार को जोरदार विरोध मार्च निकाला। रणधीर वर्मा चौक से शुरू हुआ यह मार्च डीआरएम चौक तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस, राजद और वामदलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा और पार्टी के झंडे नजर आए। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। मार्च के डीआरएम चौक पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा वोटों की चोरी कर सरकार बना रही है और बिहार चुनाव में भी वोटों की चोरी हुई है। वहीं, दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हुई कथित धक्का-मुक्की की घटना को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया।

प्रदर्शन में शामिल महिला नेत्रियों ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और महिलाओं का वोट भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल हटाने और आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की।

नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top