सरस्वती शिशु मंदिर के मेधावियों ने विज्ञान- गणित मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्रीय मंच पर लहराया परचम

सरस्वती शिशु मंदिर के मेधावियों ने विज्ञान- गणित मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्रीय मंच पर लहराया परचम

डीजे न्यूज, गिरिडीह : शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में बुधवार को वंदना सभा के दौरान मेधा सम्मान समारोह आयोजित कर क्षेत्रीय विज्ञान-गणित मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और आचार्य को सम्मानित किया गया।

चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय विज्ञान-गणित मेले में बरगंडा विद्यालय के विद्यार्थियों ने गणित-विज्ञान वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं विज्ञान पत्र-वाचन प्रतियोगिता में आचार्य गौरव मुखर्जी ने क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समारोह में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों एवं प्रधानाचार्य आनंद कमल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन आचार्य अजित मिश्र ने किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदीप कुमार जैन ने महादेव दुबे को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद विज्ञान-गणित मेले के विजेता सभी विद्यार्थियों और आचार्य गौरव मुखर्जी को सम्मानित किया गया।

महादेव दुबे ने कहा कि प्रधानाचार्य के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की यह उपलब्धि सराहनीय है। क्षेत्रीय स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना विद्यालय और विद्यार्थियों के लिए गौरव का विषय है। प्रदीप कुमार जैन ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता अनुशासन और गुरु-शिष्य परंपरा का परिणाम है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामना दी।

प्रधानाचार्य आनंद कमल ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top