बंगारो में अवैध आरा मिल पर वन विभाग का शिकंजा, छह ट्रैक्टर लकड़ी जब्त

बंगारो में अवैध आरा मिल पर वन विभाग का शिकंजा, छह ट्रैक्टर लकड़ी जब्त

डीजे न्यूज, देवरी,गिरिडीह : देवरी प्रखंड के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगारो गांव में संचालित कथित अवैध आरा मिल के खिलाफ मंगलवार को वन विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। प्रभारी सहायक वन संरक्षक, डोरंडा वन प्रक्षेत्र के अनिल कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में भारी मात्रा में विभिन्न प्रजातियों की लकड़ी के साथ आरा मिल के उपकरण जब्त किए गए।

अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से बंगारो गांव में अवैध रूप से आरा मिल संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान करीब छह ट्रैक्टर लकड़ी बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। जब्त लकड़ी को वन उप परिसर देवरी लाया गया।

उन्होंने कहा कि जंगलों की सुरक्षा वन विभाग की प्राथमिकता है। अवैध आरा मिलों के संचालन और वन संपदा के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

वन विभाग की कार्रवाई के बाद अवैध रूप से आरा मिल संचालित करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी अभियान में डोरंडा वन रोपण प्रक्षेत्र के प्रभारी वनपाल अमित कुमार, हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा, प्रधान वनरक्षी विपिन कुमार, महेश कुमार स्वर्णकार, कुंदन कुमार साव, तिसरी के प्रभारी वनपाल अभिमीत राज, रवीश कुमार, देवरी के प्रभारी वनपाल नीरज कुमार पांडेय, राहुल कुमार, अक्षय सिन्हा, रंजीत प्रभाकर, गिरिडीह सदर की प्रधान वनरक्षी कौशल्या मरांडी, किशोर वर्मा सहित कई वनकर्मी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top