धनबाद समाहरणालय पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता, 4 माह की मासूम के इलाज के लिए मीडिया से की मदद की अपील

धनबाद समाहरणालय पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता, 4 माह की मासूम के इलाज के लिए मीडिया से की मदद की अपील

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद की मात्र 4 महीने की मासूम अनवी शर्मा गंभीर बीमारी थैलेसीमिया मेजर से पीड़ित है। बच्ची जिंदगी की जंग लड़ रही है। डॉक्टरों ने बेंगलुरु में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सलाह दी है, जिसके लिए 40 लाख रुपये की आवश्यकता है।

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इतनी बड़ी राशि जुटा पाना संभव नहीं है। इसलिए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मानवता के नाते लोगों से सहयोग की अपील की है।

कार्यकर्ताओं ने बैनर के माध्यम से बताया कि आपकी छोटी सी मदद एक बड़ी उम्मीद बन सकती है। बैनर पर स्कैन एंड पे क्यूआर कोड और बैंक खाता विवरण भी दिया गया है, ताकि इच्छुक लोग सीधे मदद कर सकें।

उन्होंने कहा कि आपका थोड़ा सा सहयोग एक मासूम की जिंदगी बचा सकता है। सभी धनबाद वासियों से निवेदन है कि इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मासूम अनवी को नया जीवन देने में सहयोग करें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top