सेवा ज्योति यात्रा मेंं टुंडी की होगी मजबूत उपस्थिति : ज्ञान रंजन 

सेवा ज्योति यात्रा मेंं टुंडी की होगी मजबूत उपस्थिति : ज्ञान रंजन

भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा बुधवार को, तीन मंडलों में बैठक कर कार्यकर्ताओं में भरा जोश 

डीजे न्यूज, टुंडी/राजगंज(धनबाद) : सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा में टुंडी विधानसभा क्षेत्र की मजबूत भागीदारी होगी। यहां से हजारों भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक बरवाअड़ा किसान चौक पहुंचेंगे। इसके बाद वहां से जुलूस के साथ जगजीवन नगर पहुंचेंगे। यह बातें प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा ने मंगलवार को राजगंज, टुंडी पश्चिम एवं टुंडी दक्षिण मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।

ज्ञान रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यकाल के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को देशभर के 750 जिला केंद्रों पर ‘सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह नौ बजे होगा। प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुबह दस बजे प्रारंभ होगा।

धनबाद में यह यात्रा जगजीवन नगर पार्क से निकलेगी। उन्होंने एकजुट होकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

टुंडी पश्चिम मंडल की बैठक टुंडी डाकबंगला में हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोविंद टुडू और संचालन महामंत्री नागेश्वर पंडित ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री दिनेश सिंह, ललन राय, नीतीन राम, गणेश राय, तेज नारायण राय, प्रदीप रवानी, सुनील साव, तिलक मंडल, धनेश्वर रजवार, लखन कुमार आदि मौजूद थे।

वहीं दक्षिण टुंडी मंडल की बैठक बेहड़ा में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप मंडल ने की। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साव, अजय कुमार पांडेय, वासुदेव सोनार, जगदीश मंडल, रोबिन मंडल, चंदेश्वर मिस्त्री, उत्पल मंडल आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top