सड़क पार कर रहे बाइक सवार को पिकअप वैन ने रौंदा, मौत; भाग रहे वाहन को पुलिस ने घेरकर पकड़ा

सड़क पार कर रहे बाइक सवार को पिकअप वैन ने रौंदा, मौत; भाग रहे वाहन को पुलिस ने घेरकर पकड़ा

डीजे न्यूज, बगोदर,गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र के औरा स्थित जीटी रोड पर देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार मुंशी मरांडी (पिता सीकर मरांडी), निवासी अतकी मधुबन की मौत हो गई।

घटना के बाद पिकअप वैन चालक वाहन लेकर बगोदर की ओर भागने लगा। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जीटी रोड पर चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस की चेकिंग देखकर चालक वाहन को फिर डुमरी की ओर मोड़कर भागने लगा।

इसके बाद पुलिस ने औरा में घेराबंदी कर सड़क पर जाम लगवाया और भाग रहे पिकअप वैन को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top