धनबाद की दिव्यांशी प्रकाश ने रचा इतिहास, बनीं झारखंड स्टेट चैंपियन

धनबाद की दिव्यांशी प्रकाश ने रचा इतिहास, बनीं झारखंड स्टेट चैंपियन

डीजे न्यूज, धनबाद: योनैक्स-सनराइज झारखंड स्टेट मिनी एंड सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में धनबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में धनबाद की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी दिव्यांशी प्रकाश ने अपनी जोड़ीदार नंदिता गोपे के साथ अंडर-11 गर्ल्स डबल्स का खिताब जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
दिव्यांशी की इस उपलब्धि से धनबाद बैडमिंटन जगत में खुशी का माहौल है। कम उम्र में राज्य स्तर पर खिताब हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। प्रतियोगिता के दौरान उनकी फुर्ती, कोर्ट पर शानदार तालमेल, खेल की समझ और आक्रामक स्मैश ने प्रभावित किया।

नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन

राज्य चैंपियन बनने के साथ ही दिव्यांशी प्रकाश ने अंडर-11 मिनी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया है। नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 27 नवंबर 2026 तक चंडीगढ़ में किया जाएगा। वहां दिव्यांशी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
धनबाद बैडमिंटन अकादमी के लिए भी यह गौरव का क्षण है। अकादमी के कुल छह खिलाड़ियों ने नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।
प्रतियोगिता में धनबाद के अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-11 बॉयज डबल्स: आर्यन कुमार और राजवीर महतो चैंपियन,अंडर-13 गर्ल्स डबल्स: प्रियंका कुमारी (धनबाद) और कासबी  चैंपियन, अंडर-13 बॉयज सिंगल्स: रवि प्रकाश  रनर-अप रहे। झारखंड पिकल बॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष  बी सुधीर  और धनबाद बैडमिंटन संघ ने सभी विजेता एवं सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top