365 दिन ड्यूटी और सरकारी सुविधाओं के लिए होमगार्ड जवानों ने खोला मोर्चा

365 दिन ड्यूटी और सरकारी सुविधाओं के लिए होमगार्ड जवानों ने खोला मोर्चा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : 365 दिन ड्यूटी समेत विभिन्न सरकारी सुविधाओं की मांग को लेकर गिरिडीह में होमगार्ड जवानों ने एकजुट होकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। रविवार को बोरो स्थित ब्रह्मऋषि धर्मशाला में झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की जिला शाखा की महासभा हुई, जिसमें करीब 400 से 500 सहायक पुलिस और गृह रक्षक जवान शामिल हुए।

महासभा में 365 दिन ड्यूटी लागू कराने को लेकर आंदोलन की रूपरेखा पर मंथन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी और महासचिव राजीव तिवारी ने जवानों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। महिला गृह रक्षकों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

इस दौरान जवानों ने ड्यूटी, सुविधाओं और अन्य समस्याओं को संगठन के समक्ष रखा। पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए उचित स्तर पर पहल का भरोसा दिया। मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद सिंह, सचिव रामवचन प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद कुमार सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष भीमदेव राम, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह समेत अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों जवान मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top