सुपर कप फुटबॉल: महुदा बस्ती और छत्रुटांड़ के बीच फाइनल कल
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम मुरलीडीह में आयोजित सुपर कप फुटबॉल के फाइनल में रविवार को यंग इंडिया एफसी महुदा बस्ती और स्टार 11 छत्रुटांड़ की भिड़ेंगी। शनिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में छत्रुटांड़ की टीम ने जूही स्पोर्टिंग भेलाटांड़ बारकी को 4-2 से हराया। निर्धारित समय तक टोनों टीम के बराबरी पर रहने के बाद निर्णायक ने टाईब्रेकर का सहारा लिया। टाईब्रेकर में जीत दर्ज कर छत्रुटांड़ की टीम फाइनल में पहुंची।
बता दें कि शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में यंग इंडिया एफसी महुदा बस्ती ने मां काली क्लब लोयाबाद को पराजित कर फाइनल में पहुंच चुकी है।