दुर्गा पूजा को लेकर आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने की हाईलेवल बैठक

दुर्गा पूजा को लेकर आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने की हाईलेवल बैठक

बोकारो रेंज के डीआइजी समेत 7 जिलों के एसपी रहे मौजूद, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस

 

डीजे न्यूज, धनबाद: आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की तैयारी तेज कर दी है। इसी को लेकर आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा शनिवार को धनबाद समाहरणालय पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक से पहले आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

बैठक में बोकारो रेंज के डीआईजी आनंद प्रकाश समेत रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग और चतरा के एसपी शामिल हुए।

बैठक के दौरान दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। खास तौर पर पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों को पूजा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहले से तैयार रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात को सुचारु रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top