राज्य स्तरीय खेलो झारखंड में बलियापुर की छात्रा का शानदार प्रदर्शन

राज्य स्तरीय खेलो झारखंड में बलियापुर की छात्रा का शानदार प्रदर्शन

15 सौ मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल कर बढ़ाया मान

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2026-27 के तहत रांची में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्लस टू हाई स्कूल बलियापुर की 11वीं विज्ञान की छात्रा डोली कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया है। 1500 मी बालिका वर्ग की दौड़ में डोली ने कांस्य पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उसकी सफलता पर  बलियापुर के खेल प्रेमियों में हर्ष है। वह मोदीडीह गांव के रंजीत महतो की पुत्री है। उसकी जीत पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके सिन्हा ने कहा कि डोली कुमारी ने सिर्फ विद्यालय का ही नहीं बल्कि अपने माता-पिता, परिजन तथा जिला का नाम रोशन किया है । विधायक चंद्रदेव महतो, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, भाजपा नेत्री तारा देवी, अल्पना मुखर्जी, आशीष चटर्जी आदि ने डोली को बधाई दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top