विशेष बच्चों की शिक्षा और पुनर्वास के क्षेत्र में योगदान के लिए अनीता अग्रवाल सम्मानित

विशेष बच्चों की शिक्षा और पुनर्वास के क्षेत्र में योगदान के लिए अनीता अग्रवाल सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद के पहले विशेष विद्यालय पहला कदम की संचालिका एवं समाजसेवी अनीता अग्रवाल को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में आयोजित समारोह में टाइम्स नाउ अमेजिंग इंडियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। अडानी प्रेजेंट्स के तहत प्रदान किए गए इस सम्मान के लिए उनका चयन दिव्यांगता, विशेष बच्चों की शिक्षा और पुनर्वास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया।

सम्मान मिलने पर अनीता अग्रवाल ने कहा कि उनके दिव्यांग बेटे कौशल अग्रवाल के कारण विशेष बच्चों को शिक्षित करने मुख्यधारा में लाने के लिए एक छोटे से स्कूल से शुरू हुआ सफर आज विशेष बच्चों को शिक्षित और सशक्त बनाने के बड़े अभियान में बदल चुका है। अनीता अग्रवाल के नेतृत्व में पहला कदम स्कूल की खुलने से सैकड़ो बच्चों का उद्धार और विकाश हुआ है।इस यात्रा में जिला प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवियों और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में दिव्यांगजनों के लिए शिक्षा, पुनर्वास और आवश्यक सुविधाओं से युक्त एक टाउनशिप विकसित करना उनका सपना है।

दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंडे तथा भारत की पहली पैरालंपिक पदक विजेता दीपा मलिक बेटा प्रतीक अग्रवाल समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं।

अनीता अग्रवाल को मिले इस सम्मान से धनबाद के सामाजिक एवं दिव्यांग पुनर्वास क्षेत्र से जुड़े लोगों में खुशी है। विशेष बच्चों की शिक्षा और उनके अधिकारों के लिए लंबे समय से किए जा रहे उनके प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलने से शहर का भी गौरव बढ़ा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top