दुमका में भाजपा सात अक्टूबर को निकालेगी सेवा ज्योति यात्रा
प्रधानमंत्री मोदी का लाइव प्रसारण सुनेंगे कार्यकर्ता
डीजे न्यूज, दुमका : भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला इकाई की मासिक बैठक शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में दुमका परिसदन में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सुनील सोरेन एवं जिला प्रभारी अशोक उपाध्याय उपस्थित रहे। बैठक में जिले में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली गई तथा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि 7 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत दुमका में “सेवा ज्योति यात्रा” निकाली जाएगी। यात्रा से पूर्व आउटडोर स्टेडियम, दुमका में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव प्रसारण को सुनेंगे।कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंडल स्तर पर व्यापक जनसंपर्क करते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सेवा ज्योति यात्रा को सफल एवं व्यापक बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन ने कहा भाजपा के कार्यकर्ता निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आगामी 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से व्यापक जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना को पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश मुर्मू, जिला महामंत्री मृणाल मिश्रा, बिमल मरांडी, गौरीशंकर यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरवकांत, मनोज पांडे, बबलू मंडल, सोनी हेंब्रम, गायत्री जायसवाल, नीतू झा, पवन केसरी, गुंजन मरांडी, नवल किस्कू, दीप्तांशु कोचगवे, बिमान सिंह, श्रीधर दास, महेंद्र मंडल, रामजस मांझी, जीतलाल राय, मनीष कुमार, धर्मेंद्र सिंह, हेमंत साहा, अभिजीत सुमन, अजय सिंह, रमेश देहरी, दिनेश कापरी, मनोज हांसदा, सहदेव मरांडी, मार्शल ऋषिराज टुडू, रमेश मुर्मू, राजू पूजहर, संतोष साह, अशोक शर्मा, बिनोद यादव, दिनेश सिंह, फारुख अनवर उपस्थित रहे।