रंगोलियों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ कार्यस्थल का दिया संदेश
डीजे न्यूज, धनबाद: बीसीसीएल मुख्यालय, कोयला भवन में शनिवार को “स्वच्छता की रंगोली” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बीसीसीएल की महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ कार्यस्थल का संदेश दिया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कुमार मनोज सहित मुख्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से विशेष अभियान 6 के उद्देश्यों को प्रदर्शित करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।