राजनीति की पाठशाला ने गांधी-शास्त्री जयंती पर कुसुम बिहार में चलाया स्वच्छता अभियान

राजनीति की पाठशाला ने गांधी-शास्त्री जयंती पर कुसुम बिहार में चलाया स्वच्छता अभियान

डीजे न्यूज, धनबाद : ‘राजनीति की पाठशाला’ के बैनर तले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह शुक्रवार को कुसुम बिहार स्थित रुद्राक्ष अपार्टमेंट के समीप मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाकर आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता की शपथ दिलाकर की गई। इसके बाद लोगों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और आसपास के इलाके को साफ किया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश और लाल बहादुर शास्त्री के सादगी एवं देशसेवा के विचारों को याद किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। उपस्थित लोगों ने स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी का संकल्प लिया। इस अवसर पर महासचिव शुशील कुमार मिश्रा, रूबी कुमारी मिश्रा, दीपक कुमार सिंघानिय, दीपा सिंघानिया, आशीष कुमार झा, पूजा झा, पूनम मिश्रा, प्रमोद रंजन ठाकुर, सुमित्रा देवी, अरविंद कुमार,अमरकांत मालवीय, अंकित सिंघानिया, अनुष्का सिंघानिया, मारिया, कला चंद महतो, मोहन मंडल, सर्वेश मिश्रा, ज्योति कुमारी, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top