भाजपा के नए संगठन महामंत्री पहुंचे गिरिडीह, दिए संगठन के टिप्स 

भाजपा के नए संगठन महामंत्री पहुंचे गिरिडीह, दिए संगठन के टिप्स 

कार्यकर्ताओं ने पवन साय के साथ कर्मवीर सिंह व बालमुकुंद सहाय का किया स्वागत 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाजपा के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शुक्रवार को देवघर से रांची जाने के क्रम में गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस मौके पर उनके साथ गिरिडीह पहुंचे छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय का भी अभिनंदन किया गया। भाजपा नेताओं ने सभी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश सेठ, सुरेश साव, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, मुकेश जालान, कामेश्वर पासवान, संजय सिंह, सुभाष सिन्हा समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। परिसदन में आयोजित इस मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top