कल्याणडीह में अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़कर घर में घुसी, बाइक सवार घायल
डीजे न्यूज, पचंबा, गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह में शुक्रवार को एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन डिवाइडर तोड़ते हुए एक घर में जा घुसा। बताया जा रहा है कि कार तेलोडीह की है। हादसे के दौरान एक व्यक्ति बाइक से उतर ही रहा था, तभी वह कार की चपेट में आ गया। उसके पैर में गंभीर चोट लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।