सीपीआई (एम) का राज्य स्तरीय शिक्षण शिविर आज से जामताड़ा में
डीजे न्यूज, रांची: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की झारखंड राज्य कमिटी की ओर से आगामी 2 और 3 अक्टूबर को जामताड़ा में दो दिवसीय शिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। 6 सत्रों में चलने वाले इस शिक्षण शिविर में- कृषि संकट एवं खाध सुरक्षा, नव उदारवाद के दौर में बदलते रोजगार का परिदृश्य, लोकतंत्र के समक्ष नव फासीवादी खतरे की चुनौतियाँ, झारखंड में विस्थापन का बढ़ता दायरा और पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन जैसे विषय पर कक्षाएं होगी। शिविर का उद्देश्य है की समकालीन ज्वलंत मुद्दों पर सामुहिक दृष्टिकोण विकसित कर आगामी कार्यों के लिए एक ठोस कार्ययोजना बनाना। शिक्षण शिविर में कक्षाएं लेंगें पार्टी के वरिष्ठ नेता काॅ. हन्नान मोल्ला, पार्टी के केंद्रीय सचिवालय के सदस्य डॉ. विक्रम सिंह, राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, पार्टी की शिक्षा उप समिति के संयोजक डॉ. काशीनाथ चटर्जी और सचिवमंडल सदस्य काॅ. समीर दास। शिक्षण शिविर में पार्टी के सभी राज्य कमिटी सदस्य, जिला सचिव और जनसंगठनों के नेतृत्वकारी साथी हिस्सा लेगें। यह जानकारी राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने दी है।