रेलवे की खबरें:-

रेलवे की खबरें:-

श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद रेल मंडल में चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत गुरुवार को सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीआरएम अखिलेश मिश्र के नेतृत्व में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वयंसेवकों ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों एवं रेल परिसरों में भी साफ-सफाई की गई । इस दौरान प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को हटाने, झाड़ियों की कटाई तथा रेल परिसरों को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
————————————————–


विजेताओं को किया गया सम्मानित

धनबाद:  डीआरएम  कार्यालय में गुरुवार को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई। इस दौरान राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
डीआरएम अखिलेश मिश्र ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
————————————————

लखनऊ-आदित्यपुर-लखनऊ स्पेशल ट्रेन का परिचालन

धनबाद:

यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु लखनऊ-आदित्यपुर के मध्य 01 ट्रिप लखनऊ-आदित्यपुर-लखनऊ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा।

ट्रेन सं.ट्रेन का नामपरिचालन की तिथि
04218लखनऊ-आदित्यपुर स्पेशल10.10.26
2.04217आदित्यपुर-लखनऊ स्पेशल 15.10.26

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top