धंसी सड़क के निर्माण को लेकर सड़क निर्माण संघर्ष मोर्चा का बड़ा ऐलान 

धंसी सड़क के निर्माण को लेकर सड़क निर्माण संघर्ष मोर्चा का बड़ा ऐलान

नौ अक्टूबर को ट्रांसपोर्टिंग भारी वाहनों का चक्का जाम होगा

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : चांद कुइया मोड़ स्थित सामुदायिक भवन में सड़क निर्माण संघर्ष मोर्चा की आवश्यक बैठक प्रभास सिंह की अध्यक्षता में रखी गई। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि 9 अक्टूबर को मोहरीबांध एवं अन्य जगह पर ट्रांसपोर्टिंग भारी वाहनों का आगमन पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा।

सड़क निर्माण संघर्ष मोर्चा की मांग है की मोहरीबांध स्थित धंसी सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए।

बैठक में तुलसी रवानी, कन्हैया लाल सिंह, मिंटू साव, अशोक श्रीवास्तव, हराधन मोदक, राजेंद्र पासवान, श्री राम गोराई, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, बाबूलाल विश्वकर्मा, दिलीप नाग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top