भाजपा विधायक अनिल सिंह ने देवरी में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, केंद्र व बिहार सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
डीजे न्यूज, देवरी,गिरिडीह : बिहार के नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के सह भाजपा विधायक अनिल सिंह गुरुवार को नवादा से देवघर जाने के क्रम में देवरी प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में रुके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र का हालचाल जाना और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
विधायक अनिल सिंह ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, शांति-व्यवस्था समेत विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से राज्य में विकास को गति मिल रही है।
इस दौरान प्रमुख पति अजय राय, भाजपा देवरी मंडल अध्यक्ष पंकज राम, शंकर सिंह, उमेश राय, आशुतोष पांडेय, रंजीत शर्मा, प्रकाश चौधरी उर्फ बिहारी, संतोष राय समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।