टुंडी में विधायक-डीसी-डीडीसी का जॉइंट दौरा, सड़क-पुल-बिजली-शिक्षा की खुली पोल

टुंडी में विधायक-डीसी-डीडीसी का जॉइंट दौरा, सड़क-पुल-बिजली-शिक्षा की खुली पोल

अधिकारियों को मिली सख्त हिदायत

डीजे न्यूज, टुंडी (धनबाद) : विधायक मथुरा प्रसाद महतो, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने गुरुवार को टुंडी एवं पूर्वी टुंडी प्रखंड का संयुक्त दौरा कर क्षेत्र में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आधारभूत संरचनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने सड़क, विद्युत, शिक्षा, वन एवं सिंचाई विभाग से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता व तेजी लाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सड़क एवं पुल निर्माण का लिया जायजापथ निर्माण विभाग (PWD) अंतर्गत कमारडीह-शंकरडीह सड़क का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त ग्रामीण कार्य विभाग (REO) के तहत लगभग 8 वर्ष पूर्व निर्मित पोखरा मोड़ से घुसाइडीह मोड़ सड़क की वर्तमान स्थिति देखी गई। वहीं उखमा पुल का भी जायजा लिया गया, जिसका प्राक्कलन समर्पित किया जा चुका है और प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित कार्यकारी एजेंसी के अभियंताओं को निर्माण कार्य हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top