कतरास में चलाया ‘एक घंटा श्रमदान’, साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

कतरास में चलाया ‘एक घंटा श्रमदान’, साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
कतरास कोयलांचल के प्रसिद्ध लिलोरी स्थान प्रांगण मे ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक घंटा श्रमदान’ महाअभियान का आयोजन हुआ। धनबाद सांसद ढुलू महतो और नगर आयुक्त आशीष गंगवार की अगुवाई में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने लिलोरी मंदिर परिसर और कतरी नदी के घाट पर खुद झाड़ू उठाकर सफाई की। श्रमदान के बाद बीमारियों की रोकथाम के लिए पूरे धाम क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। साथ ही सांसद और नगर आयुक्त ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कतरी नदी घाट पर फैले प्लास्टिक, पूजन सामग्री के अवशेष और सूखे कचरे को हटाया गया।  एकत्र किए गए कचरे का नगर निगम द्वारा तुरंत निस्तारण किया गया।

सफाई अभियान के बाद नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने लिलोरी स्थित मुक्तिधाम का रुख किया और वहां की स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करते हुए नियमित सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय पार्षदों और पंचायतों के मुखियाओं ने नगर आयुक्त को कचरा उठान और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी, जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का ठोस आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर रोहित समद, आनंद राज, विशाल सिन्हा, राजस्व निरीक्षक सचिन कुमार, पार्षद राम मूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह, पार्षद डॉ. मधुमाला, पार्षद निरुपमा देवी, पार्षद कल्पना महतो, मुखिया प्रेमलता देवी, उनके प्रतिनिधि गणेश महतो और मुखिया निरंजन गोप सहित कई लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top