गिरिडीह के बाभनटोली में व्यवसायी के घर में घुसा हमलावर, महिला पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

गिरिडीह के बाभनटोली में व्यवसायी के घर में घुसा हमलावर, महिला पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
डीजे न्यूज, गिरिडीह : बाभनटोली स्थित काली बाबू हाता में गुरुवार को घर में घुसकर एक महिला पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल महिला संजय सीमेंट हाउस के संचालक संजय बरनवाल की पत्नी बताई जा रही हैं।
बताया गया कि महिला घर में थीं, इसी दौरान एक हमलावर ने घर में घुसकर उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस हमलावर की पहचान करने के साथ घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हमले के पीछे क्या कारण था और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
घटना के बाद बाभनटोली क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इधर, सलूजा गोल्ड के एमडी अमरजीत सिंह सलूजा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top