आंसू पोंछकर सियासी मैदान में उतरीं श्वेता शर्मा पीरटांड़ में शहीदों की वेदियों पर झुकाया शीश, बोलीं – पति के सपनों को करूंगी पूरा

आंसू पोंछकर सियासी मैदान में उतरीं श्वेता शर्मा पीरटांड़ में शहीदों की वेदियों पर झुकाया शीश, बोलीं – पति के सपनों को करूंगी पूरा

 बेटियों के साथ जनसंपर्क पर निकलीं श्वेता शर्मा हरलाडीह से कुंडको तक शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा सहित उनकी बेटियों और झामुमो नेताओं का पीरटांड़ में लगातार दौरा हो रहा है। बुधवार को झामुमो की पूरी टीम पीरटांड़ में सक्रिय रही। टीम ने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर शहीद वेदियों पर माल्यार्पण किया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

सबसे पहले हरलाडीह पंचायत के शहरपुरा गांव में शहीद परमेश्वर बेसरा एवं चंदोलाल हेंब्रम की शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद टीम कुंडको पंचायत के कुंडको गांव पहुंची, जहां शहीद सोनाराम मुर्मू, घासों राय एवं गोपाल महतो की शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

इसके बाद झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक मधुबन स्थित गेस्ट हाउस में हुई। करीब एक घंटे तक चली बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से श्वेता शर्मा का परिचय कराने तथा संगठन में उनकी सक्रियता बढ़ाने समेत अन्य गतिविधियों पर चर्चा की गई।

मौके पर जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पीरटांड़ उपप्रमुख महेंद्र महतो, अशोक हेंब्रम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top