रेलवे की खबरें :-

रेलवे की खबरें :-

रेल कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

डीजे न्यूज, धनबाद: डीआरएम कार्यालय में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सितम्बर माह में सेवानिवृत होने वाले 21 कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही कर्मियों को समापक भुगतान भी किया गया।
अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) संतोष कुमार ने  सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया गया | उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण एवं यूनियन तथा एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
—————————————————-

सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन

धनबाद: ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न स्टेशनों पर ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेलवे चिकित्सा टीम द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर सफाई मित्रों के रक्तचाप, ब्लड शुगर एवं सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही, सफाई मित्रों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं बीमा योजनाओं की जानकारी देकर उनके लाभ के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनके कल्याण और सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है।
——————————————————

त्यौहार में चलेगी स्पेशल ट्रेन

धनबाद: त्यौहार के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु हावड़ा- खातीपुरा के मध्य हावड़ा- खातीपुरा- हावड़ा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। देखिए ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन तथापरिचालन की तिथि का विवरण।
03007हावड़ा- खातीपुरा स्पेशल,रविवार, 11.10.26 से 29.11.26 तक ।
03008खातीपुरा – हावड़ा स्पेशल,मंगलवार,  13.10.26 से 01.12.26 तक।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top