झारखंड बंद के समर्थन में पपरवाटांड़ टोल टैक्स के पास आंदोलनकारियों ने किया रोड जाम

झारखंड बंद के समर्थन में पपरवाटांड़ टोल टैक्स के पास आंदोलनकारियों ने किया रोड जाम

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को पपरवाटांड़ स्थित टोल टैक्स के पास आंदोलनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की आवाज उठाई।

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में आंदोलनकारियों को पेंशन देने, आंदोलनकारियों के पुत्र-पुत्रियों की सीधी नियुक्ति करने तथा जेल जाने की वैधता की शर्त समाप्त कर सभी आंदोलनकारियों को 50-50 हजार रुपये सम्मान राशि देने समेत सात सूत्री मांगें शामिल हैं।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष नारायण राणा और देवंती भारती ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की मांगों को सरकार लगातार नजरअंदाज कर रही है। सरकार ने आंदोलनकारियों को सम्मान और अधिकार देने का वादा किया था, लेकिन अब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी अपने हक और अधिकार के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। सरकार जल्द मांगें पूरी करे, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

रोड जाम की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आंदोलनकारियों से जाम हटाने की अपील करते हुए स्थिति को सामान्य कराने का प्रयास किया।

मौके पर नारायण राणा, देवंती भारती, सुरेंद्र हेम्ब्रम, रघुनाथ सिंह, सुलेमान अंसारी, विनोद पांडेय, अशोक हांसदा, पूरन तुरी, शिवाजी मुर्मू, असलम अंसारी, अर्जुन सिंह और पुलूस हांसदा समेत बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top